फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा मिसमैच की समस्या का होगा समाधान

विज्ञापन
डाटा मिसमैच को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करतीं नगराधीश एवं नोडल अधिकारी ज्योति म
विज्ञापन
मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों को रही डाटा मिसमैच की शिकायतों का समाधान होगा। इसके लिए किसान अगले दो दिनों में लघु सचिवालय स्थित सीटीएम दफ्तर और कृषि उपनिदेशक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। कृषि उप निदेशक कार्यालय में विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। वहां मौजूद कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों के आवेदन लेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि डाटा मिसमैच से संबंधित किसानों की एक-एक समस्या का समाधान किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीटीएम ज्योति मित्तल को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। किसान आगामी दो दिनों तक आवेदन कर सकते हैं, हर आवेदन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, सारा डाटा दुरुस्त किया जाएगा। गौरतलब है कि किसानों को मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर बोई गई फसल और रकबे की जानकारी देनी अनिवार्य है, तभी उनकी फसल एमएसपी पर खरीदी जा सकती है। लेकिन काफी शिकायतें आई हैं कि किसानों द्वारा दर्ज किया डाटा, विभागों द्वारा वेरिफिकेशन के बाद दर्ज किए डाटा से मैच नहीं कर रहा है। इसके बाद उपायुक्त ने निर्देश जारी किए हैं।
इन नंबरों पर करें शिकायत
सीटीएम ज्योति मित्तल की अध्यक्षता में डाटा मिसमैच को लेकर कृषि अधिकारियों की बैठक हुई। सीटीएम मित्तल ने किसानों से अपील की कि वे आगामी दो दिनों में निर्धारित स्थानों पर आवेदन जरूर करें। उन्होंने बताया कि डाटा मिसमैच के संबंध में किसानों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजा गया है। आवेदन के साथ मोबाइल मैसेज की प्रति भी लगानी होगी। अधिक जानकारी के लिए किसान फोन नंबर 01262-274431 और कृषि विभाग के उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. यशपाल दहिया के मोबाइल नंबर 98126-53777 पर संपर्क कर सकते हैं। नगराधीश ने बताया कि वह स्वयं और उपायुक्त आवेदन के कार्य का निरीक्षण करेंगे। बैठक में कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. इंद्र सिंह, सीएमजीजीए शुभम चतुर्वेदी व सहायक सांख्यिकी अधिकारी विनोद हुड्डा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें