सीसीटीवी में गाड़ी में तेल भरवाते दिखते आरोपी।
कस्बे के गांव काहनौर में मसूदपुर गांव की सीमा के पास इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी में आए दो युवक तेल भरवाकर भाग गए। उन्होंने गाड़ी की टंकी और केन में 14 हजार रुपये का डीजल भरवाया और बाद में बिना रुपये दिए भाग गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।
पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने मामले की शिकायत काहनौर पुलिस को दी है। मसूदपुर गांव निवासी दिनेश ने बताया कि वह इंडियन ऑयल के पंप पर साथी सेल्समैन दीपक के साथ मौजूद था। शनिवार को दोपहर करीब पौने एक बजे दो युवक काहनौर गांव की तरफ से गाड़ी में तेल भरवाने के लिए आया। गाड़ी की टंकी भरवाने के बाद उन्होंने गाड़ी में रखी केन को भरने के लिए कहा। केन में डीजल भरवाने के बाद उन्होंने पर्ची निकालने को कहा और जैसे ही सेल्समैन पर्ची निकालने के लिए मशीन की तरफ गया दोनों युवक गाड़ी लेकर वहां से भाग गए।