फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत से लापता व्यक्ति का शव नौनंद में मिला, परिजनों ने रखा था 50 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत के गोरड़ गांव से लापता वीरेंद्र (51) का शव नौनंद गांव के पास पाकस्मा रोड पर मिला है। वीरेंद्र की मौत सामान्य है या किसी अनहोनी का शिकार हुआ है, इसका पता पोस्टर्माटम के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोनीपत जिले के गोरड़ गांव का रहने वाला वीरेंद्र 15 अगस्त को घर से लापता हो गया था। परिवार उसे ढूंढने में जुटा हुआ था। यहीं नहीं परिवार ने गुमशुदा का पता बताने वाले को 50 हजार इनाम देने की भी घोषणा कर रखी थी। वीरवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि रोहतक जिले के नौनंद गांव में एक व्यक्ति का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ है। जहां परिजनों ने पहुंचकर उसकी शनाख्त की। मृतक घर से लापता हुआ वीरेंद्र ही था। छोटे भाई शमशेर ने बताया कि वीरेंद्र मानसिक रूप से परेशान रहता था और 15 अगस्त को घर से लापता हो गया था। उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं थी। इसलिए किसी पर उनका शक नहीं है। हो सकता है की भूख प्यास के चलते उसकी मौत हुई हो। सांपला थाने से मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी समुंदर सिंह ने बताया कि 112 नंबर पर कॉल आई थी कि नौनंद गांव में एक शव झाड़ियों में पड़ा हुआ है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव की शनाख्त गोरड़ गांव के रहने वाले वीरेंद्र के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगा और जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें