फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय : कुलपति

विज्ञापन
26सीटीके28...कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना को सम्मानित करते इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ साइंसेज के वर
विज्ञापन
रोहतक। युवा डॉक्टरों, नर्सों व स्टाफ में नशे के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ साइंसेज में विश्व नशा मुक्ति दिवस पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजीव गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

यहां आयोजित पैनल डिस्कशन में अलग-अलग विषयों के अंडर ग्रेजुएट छात्र शामिल हुए। छात्रों को जागरूक करते हुए डॉ. सिद्धार्थ आर्य ने बताया कि नशे की लत धीरे-धीरे पूरे देश में फैलती जा रही है। इसकी लत से बचने का प्रयास करें। कुलपति ने बताया कि नशा से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है। डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि डी एडिक्शन सेंटर में नशे से ग्रसित लोगों के लिए मुफ्त उपचार उपलब्ध है और युवा जो धीरे-धीरे इसकी चपेट में आ रहे हैं उनको बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मुहिम में शामिल होना पड़ेगा। पैनल डिस्कशन के दौरान सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार नशा मुक्ति के बारे में प्रकट किए।
विज्ञापन

इस मौके पर डेंटल कॉलेज से डॉक्टर मंजूनाथ, मनोरोग विभाग से डॉक्टर पुरुषोत्तम, डॉ. विनय और डॉक्टर रितेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें