रोहतक। बनियानी गांव में कबड्डी खिलाड़ी से मारपीट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कलानौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र ने बताया कि युवक घर में घुस गया था। इसकी वजह से उससे मारपीट हुई। अब पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में छानबीन कर रही है। उधर, एक दिन पहले एएसपी को कबड्डी खिलाड़ी के पिता ने शिकायत दी थी कि उसका बेटा कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी है। गांव के कुछ लोग उसके बेटे के आगे बढ़ने से नाराज हैं। इस कारण तीन माह पहले उसका सम्मान समारोह भी नहीं होने दिया था। अब दिनदहाड़े उसके बेटे को जमकर पीटा गया। बेहोशी की हालत में उसे परिजनों ने अस्पताल में दाखिल करवाया था।