फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के नाम पर लिंक भेजकर ठगी के लिए गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के नाम पर लिंक भेजकर गिरोह लोगों को ठगने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में आम लोग ऐसे लिंक पर क्लिक न करें। पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने आम लोगाें को अलर्ट करते हुए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म इन दिनों चर्चा में है। साइबर क्राइम करने वाले गिरोह लोगों की उत्सुकता का फायदा उठाने की फिराक में हैं। दूसरे राज्यों से शिकायत मिल रही है कि फिल्म का लिंक भेजकर ठग लोगाें के पैसे निकाल रहे हैं। ऐसे में समय रहते जिला पुलिस लोगाें को सतर्क कर रही है।
ये कर रहा गिरोह ठगी
एसपी ने बताया कि साइबर अपराधी फ्री में फिल्म दिखाने का झांसा दे रहे हैं और मोबाइल फोन पर लिंक भेज रहे हैं। यह लिंक आते ही जब कोई इस लिंक को खोल रहा है तो उसका मोबाइल हैक हो जाता है और साइबर ठग खाते से पैसे निकाल लेते हैं। ऐसे में लोग फिल्म के नाम पर आए लिंक पर क्लिक न करें।
विज्ञापन

फिलहाल अभी कोई मामला नहीं
पुलिस के अनुसार जिले में अभी फिल्म की लिंक से ठगी होने का ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन साइबर ठग फिल्म के नाम का इस्तेमाल कर लिंक के माध्यम से लोगों के फोन को हैक कर पैसे की धोखाधड़ी करने का प्रयास कर सकते हैं। दूसरे राज्यों में ऐसे मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन

यहां करें संपर्क
साइबर अपराध की घटना की सूचना हेल्पलाइन लाइन नंबर 1930 पर या cybercrime.gov.in पोर्टल पर दें अथवा अपने नजदीकी चौकी-थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें