रोहतक। कोरोना संक्रमित केसों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को जिले में 10 नए मरीज मिले। इनमें 15 वर्षीय किशोर, तीन महिलाएं शामिल हैं। जबकि नौ मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 10 नए मरीजों के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 32 हो गई है। विभाग ने सोमवार को 301 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 158 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। जिले में संक्रमण की दर 0.033 प्रतिशत व सुधार की दर 98.04 प्रतिशत रही। विभाग का टीकाकरण अभियान भी जारी है।