फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: छोटे भाई से झगड़ा करने पर मां ने लगाई थी डांट, 15 साल के किशोर ने फंदा लगाकर दे दी जान

Mon, 16 Jan 2023 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे सूचना मिली कि बलियाना गांव के खेल स्टेडियम में गांव के किशोर 15 वर्षीय अंकित का शव पेड़ से लटका हुआ है। साथ ही भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
आईएमटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक से 10 किलोमीटर दूर बलियाना गांव में मां ने बेटे को डांटा तो उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह गांव के खेल स्टेडियम में बरगद के पेड़ पर किशोर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन


आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे सूचना मिली कि बलियाना गांव के खेल स्टेडियम में गांव के किशोर 15 वर्षीय अंकित का शव पेड़ से लटका हुआ है। साथ ही भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। परिजनों ने बताया कि सतीश के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा अंकित है। दूसरा बेटा आठ साल का है। साथ ही एक बेटी है। अंकित रविवार रात को अपने छोटे भाई से झगड़ा कर रहा था। उसकी मां ने डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर से चला गया। परिजनों ने सोचा कि अपने ताऊ के घर सोने गया है। क्योंकि पहले भी वह ताऊ के घर जाकर सो जाता था। सुबह खेल स्टेडियम में गए युवकों ने देखा तो अंकित का शव फंदे से लटका हुआ था। उसने लाल रंग की रस्सी से फंदा लगाया हुआ था। साथ ही नाक से खून निकला हुआ था। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। आत्महत्या का केस मानकर शव पीजीआई के डेड हाउस में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें