फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेतों में फसलों पर बिछी पाले की चादर

विज्ञापन
फसल पर जमा पाला। संवाद
विज्ञापन
सांपला। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद इलाके में भी मौसम ने करवट बदली है। सुबह लोग जागे तो बाहर बर्फ की चादर सी फसलों पर बिछी नजर आई। दिन में धूप व रात को पड़े पाले से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। रात को पाला पड़ने से रविवार सुबह लोग घरों से बाहर घूमने निकले तो ठिठुर गए। हालांकि दिन भर धूप खिली रही, मगर शीतलहर ने ठंड का असर बनाए रखा।
विज्ञापन

हालांकि पाले का फसलों पर विपरीत असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है। इसे लेकर किसानों को चिंता सताने लगी है। अटायल के किसान मास्टर अनिल कुमार, सुरेश कुमार, भैसरू निवासी सुदेश कुमार, नरेश कुमार, कारौर निवासी आलोक कुमार ने बताया कि लगातार पाला गिरने से गेहूं को छोड़कर टमाटर, आलू, मटर व अन्य फसलों में नुकसान का अंदेशा बढ़ गया है।
इधर, मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक तापमान में गिरावट बनी रहेगी। धुंध की भी संभावना है। ज्यादा ठंड से फूल वाली फसलों पर भी संकट खड़ा हो सकता है। बागवानी विभाग के अधिकारियों ने किसानों को पाले से फसल बचाने के लिए हल्का पानी लगाने के अलावा खेत के आसपास कंडों का धुआं करने का सुझाव दिया है। धुएं से पाले का असर फसल पर कम पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें