फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपवा : एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया के विद्यार्थियों के लिए नई कंप्यूटर लैब तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) में एक करोड़ रुपये की लागत से नई कंप्यूटर लैब तैयार की गई है। जल्द ही विश्वविद्यालय के कुलपति इसका निरीक्षण करके उद्घाटन करेंगे और इसे एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया विजुअल आर्ट डिपार्टमेंट के छात्रों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुपवा में मौजूदा समय में 6 नए लैब तैयार किए गए हैं। इसमें तीन विजुअल आर्ट की, एक फिल्म एंड टीवी, एक डिजाइनिंग और एक आर्किटेक्चर के छात्रों के लिए लैब तैयार की गई है। हालांकि इसमें से कुछ सामान्य लैब है। परंतु एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया विजुअल आर्ट विभाग के छात्रों के लिए एक करोड़ रुपये की लागत से नई लैब तैयार की है। इस लैब में करीब 40 कंप्यूटर स्थापित किए गए है, जिसमें एक साथ 40 विद्यार्थी लैब में काम कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में नए पाठयक्रम, गेमिंग, एनीमेशन और फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले नई तकनीक से लैस इस कंप्यूटर लैब में ओरिजनल सॉफ्टवेयर इंस्टाल किए गए है। हालांकि एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया विजुअल आर्ट विभाग के पास विश्वविद्यालय की स्थापना के समय 12 कंप्यूटर की एक सामान्य लैब थी। परंतु जैसे-जैसे सीटों में वृद्धि हुई और छात्रों की इस कोर्स में रुचि बढ़ती गई तो विश्वविद्यालय के आईटी विभाग को नए सॉफ्टवेयर और नई तकनीक से लैस लैब की कमी खलने लगी। अब छात्रों को आने वाले कुछ दिनों में इस लैब में काम करने का अवसर मिलेगा।
यूजी की 245 सीटों के लिए आए 500 आवेदन
विश्वविद्यालय में चार पीजी कोर्स और यूजी के 14 कोर्स के लिए 31 अगस्त तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है। पीजी के चार कोर्स मास्टर इन डिजाइन, मास्टर इन प्लानिंग, विजुअल आर्ट और मास कम्युनिकेशन के लिए कुल 120 सीटें है। इनके लिए 100 आवेदन आ चुके हैं। वहीं यूजी के 14 कोर्स में 245 सीटों पर 500 से ज्यादा आवेदन आ गए है। दाखिला 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची पर दिया जाएगा। सितंबर के पहले सप्ताह में मेरिट सूची जारी की जाएगी। पेंटिंग, एनीमेशन, मल्टीमीडिया और फैशन डिजाइनिंग की सबसे ज्यादा डिमांड है। इसके अतिरिक्त 6 डिप्लोमा कोर्स और आठ सर्टिफिकेट कोर्स भी विश्वविद्यालय में चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनीमेशन और ग्राफिक्स के नए सॉफ्टवेयर युक्त नई कंप्यूटर लैब तैयार हो चुकी है। जिस पर एक करोड़ रुपये की लागत आई है। जल्द ही कुलपति इसका उद्घाटन करेंगे।
- डॉ. सीमा, डायरेक्टर आईटी, सुपवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें