फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपवा में लिखित परीक्षा नहीं मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) में इस बार प्रवेश मेरिट आधार पर मिलेगा। इस बार लिखित परीक्षा नहीं होगी। इसकी वजह विवि में 50 प्रतिशत विद्यार्थी दूसरे राज्यों से होना बताया जा रहा है। महामारी काल में इन विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए कैंपस बुलाने से परहेज बरता गया है। यह विद्यार्थियों की सेहत की दृष्टि से भी बेहतर है। सुपवा में नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया जोरों पर है। यहां 31 अगस्त तक आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि है। विवि प्रशासन ने सितंबर में विद्यार्थियों को प्रवेश देकर कक्षाएं शुरू करने की तैयारी की है। यही नहीं, प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर शेष सभी कोर्सों के सेमेस्टरों के विद्यार्थियों की कक्षाएं 16 सितंबर से शुरू हो जाएंगी। कक्षाएं ऑनलाइन लगाई जाएंगी। ऑफलाइन कक्षा के लिए सरकार के निर्देशानुसार कदम उठाया जाएगा। फिलहाल छह सितंबर तक लॉकडाउन होने के चलते कक्षाएं ऑनलाइन लगाने की ही तैयारी है।
विज्ञापन

विवि में 17 राज्यों के विद्यार्थी अध्ययनरत
सुपवा राज्यस्तरीय कला विवि है। यहां राज्य के अलावा देश के 17 प्रांतों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ये विवि के 14 स्नातक व चार स्नातकोत्तर कोर्सों में प्रवेश लेकर अपना हुनर निखार रहे हैं। स्नातक कोर्सों में 285 व स्नातकोत्तर कोर्सों में 120 सीटें हैं। इसके अलावा विवि 14 सर्टिफिकेट कोर्स व डिप्लोमा भी करा रहा है। सर्टिफिकेट कोर्सों में 280 सीटें हैं। विवि में नए सत्र में 685 विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इन कोर्सों के लिए अब तक हर वर्ष लिखित परीक्षा व कला के अनुभव के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता रहा है।
सुपवा में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार प्रवेश लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं दिया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों की अंतिम कक्षा की मेरिट आंकी जाएगी। विवि में देश के 17 राज्यों से विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते हैं। इन्हें महामारी काल में लिखित परीक्षा के लिए बुलाना मुमकिन नहीं है। प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर विवि में 16 सितंबर से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. राजबीर सिंह, कुलपति, सुपवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें