रोहतक। वीरवार की रात गांधी कैंप में दो पक्षों के बीच धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में पथराव हो गया। इसमें दो युवक घायल हो गए। हालांकि बाद में बीचबचाव हो गया।
एक संगठन के प्रतिनिधि तिलकराज जुनेजा ने बताया कि गांधी कैंप में वीरवार रात करीब 11 बजे एक पक्ष की ओर से धार्मिक सभा की जा रही थी। दूसरे पक्ष ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। पथराव व मारपीट के चलते दो युवक प्रिंस व एक अन्य घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर पीजीआई थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।