रोहतक। सुनारिया गांव में चोर मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 70 हजार रुपये निकाल कर ले गए। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक सुनारिया निवासी राजेश ने दी शिकायत में बताया कि 31 दिसंबर की शाम घर पर ताला लगाकर खेत में चला गया। वापस आया तो ताला टूटा मिला। अंदर से अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। कोई उसकी अलमारी में रखी नकदी निकाल कर ले गया। ब्यूरो