फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी बाइक का शौक, सवा माह में चार चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने श्याम कॉलोनी निवासी पवन उर्फ मटरू को गिरफ्तार किया है, जिसे वीआईपी बाइक चलाने का शौक है। उसने सवा माह के अंदर सात दोपहिया वाहन चुराए, जिसमें चार बड़ी बाइक हैं। मंगलवार को पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी। एवीटी (एंटी व्हीकल टीम) के प्रभारी सब इंस्पेक्टर गोवर्धन सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर को सुभाष नगर निवासी राहुल ने शिकायत दी थी कि रात को करीब साढ़े 10 बजे उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठा तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 बड़ी बाइक व एक स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वीआईपी बाइक को पंजाब में बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही धरा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें