फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा पाने में प्रदेश की बेटियां कर रहीं बेटों से बराबरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में चल रही दाखिला प्रक्रिया में बेटियों ने 50 प्रतिशत की दावेदारी जता दी है। प्रदेश भर में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत अब तक (वीरवार शाम 6:30 बजे) आए 129949 आवेदनों में से 48.89 प्रतिशत आवेदन बेटियों के हैं। बेटियां 50 प्रतिशत की बराबरी की दावेदारी से महज 2.22 प्रतिशत ही पीछे हैं। यानी अब प्रदेश की बेटियां पढ़ाई में भी बेटों के बराबर खड़ी हैं। इसे नए समाज की बेहतर शुरुआत कहना गलत नहीं होगा।
विज्ञापन

वीरवार को शाम साढ़े छह बजे तक प्रदेश के 129949 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया। इनमें से 79290 लड़के व 75839 लड़कियां हैं। अब तक किसी ट्रांसजेंडर ने आवेदन नहीं किया है। प्रदेश में 49.89 प्रतिशत लड़कियों व 51.11 प्रतिशत लड़कों ने आवेदन कर उच्च शिक्षा पाने में रुचि दिखाई है। लड़के व लड़कियों के आवेदन का अंतर काफी कम है। यानी बेटियों ने बेटों की बराबरी का दावा कर दिया है।
70.25 प्रतिशत एचएसईबी के विद्यार्थी
दाखिला प्रक्रिया में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों में 70.25 प्रतिशत एचएसईबी के हैं। इसके बाद 25.49 प्रतिशत सीबीएसई के विद्यार्थी हैं। शेष 1.42 प्रतिशत में हरियाणा ओपन, नेशनल ओपन, राजस्थान बोर्ड, यूपी बोर्ड, पंजाब बोर्ड के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन

14001 ने कराया पंजीकरण
प्रदेश में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत वीरवार को 14001 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। शाम तक हुए कुल 129949 आवेदनों में से 82175 आवेदन आरक्षित वर्ग से आए हैं। इसमें सामान्य वर्ग के 43.10 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के 30.18 प्रतिशत व अनुसूचित जाति वर्ग के 22.30 प्रतिशत विद्यार्थियों के आवेदन हैं। शेष 3.96 प्रतिशत में आर्थिक रूप से कमजोर, पूर्व सैनिक, ऑल इंडिया आर्थिक रूप से कमजोर, विभिन्न आश्रित व स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें