फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: 18वीं राष्ट्रीय फ्लोरबॉल प्रतियोगिता; हरियाणा ने कर्नाटक को 3-2 से हराया

Sun, 21 Jul 2024 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)

सार

हरियाणा फ्लोरबाॅल संघ व इंडियन फ्लोरबॉल फेडरेशन की ओर से रविवार को 18वीं राष्ट्रीय फ्लोरबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय फ्लोरबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एसडीएम आशीष कुमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के रुपया चौक स्थित अग्रसेन सभागार में एसडीएम आशीष कुमार ने 18वीं राष्ट्रीय फ्लोरबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यहां देश के 22 राज्यों से लगभग 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि सरकार का प्रयास बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करना है। इससे वे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे। गोशाला प्रधान नरेश शर्मा, संघ प्रदेश महासचिव डॉ. दीपेंद्र आर्य, कोषाध्यक्ष सुरजीत नैन, राष्ट्रीय महासचिव रवींद्र चौथवे महाराष्ट्र, सैन समाज प्रधान सुरेश राणा, युवा जिला उपाध्यक्ष बीजेपी रवींद्र कौशिक, संघ के सभी पदाधिकारी व 22 राज्यों से आए खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
पुरुष वर्ग में हरियाणा ने कर्नाटक को 3-2, दिल्ली ने चंडीगढ़ को 3-1, पंजाब ने गुजरात को 6-0, बिहार ने छत्तीसगढ़ को 4-6 के अंतर से हराया।

महिला वर्ग में हरियाणा ने तेलंगाना को 8-4, दिल्ली ने मध्यप्रदेश को 6-2, महाराष्ट्र ने गुजरात को 2-1, हिमाचल ने जम्मू कश्मीर को 1-0 के अंतर से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें