फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: परिजनों ने पुलिस को दी चेतावनी, हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से किया इनकार; ये था मामला

Sun, 21 Jul 2024 01:18 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

कुबूलपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद विजय पक्ष में रामवीर पक्ष पर तीन बार हमला किया। हमले में घायल होने के बाद रामवीर को उनके परिजन पीजीआइएमएस में ले जा रहे थे और रास्ते में ही उन पर आरोपियों ने फिर हमला कर दिया और पीट पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के कबूलपुर गांव में पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस को दो टूक चेतावनी दी है। यदि सभी हत्यारे नहीं पकड़े गए तो अंतिम संस्कार भी नहीं किया जाएगा। हालांकि पुलिस ने पीड़ित परिजनों को समझने का प्रयास किया है और दावा किया है कि सभी हत्याकों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात कुबूलपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद विजय पक्ष में रामवीर पक्ष पर तीन बार हमला किया। हमले में घायल होने के बाद रामवीर को उनके परिजन पीजीआइएमएस में ले जा रहे थे और रास्ते में ही उन पर आरोपियों ने फिर हमला कर दिया और पीट पीट कर हत्या कर दी। रविवार को रामवीर का पोस्टमार्टम होगा और उसके बाद परिजन ने शव ले जाने से इनकार कर दिया है।

पुलिस को चेतावनी दी है कि जब तक सभी नामजद हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उधर शिवाजी कॉलोनी पुलिस का कहना है कि विजय नरेश सहित तीन हत्यारों को पुलिस के कब्जे में है जबकि चार की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें