फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: शादी पर पेश की मिसाल, 125 लोगों ने रक्तदान कर वर-वधू को दिया आशीर्वाद

Mon, 27 Feb 2023 01:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक

सार

एमटीएफसी संस्था की सदस्य सोनिया ने भाई के रिसेप्शन पर रक्तदान शिविर लगाया। रक्तदाताओं में दूल्हे सूरज का नाम भी शामिल है, जिसने आज नौवीं बार रक्तदान किया है।
विज्ञापन
रक्तदान करते रक्तदाता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में मेक द फ्यूचर एजुकेशन सोसाइटी (एमटीएफसी) की कोर टीम सदस्य रोहतक के शीतल नगर निवासी सोनिया ने अपने छोटे भाई सूरज के शादी की रिसेप्शन पार्टी के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन कर मिसाल पेश की। शिविर में दोनों पक्षों के 125 लोगों ने रक्तदान कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


रक्तदाताओं में दूल्हे सूरज का नाम भी शामिल है, जिसने आज नौवीं बार रक्तदान किया है। खास बात रही खुद वधू सीता ने शिविर के मुख्यातिथि वैश्य संस्था के प्रधान नवीन जैन ने रक्तदाताओं को हेलमेट व प्रमाणपत्र प्रदान किए। कन्हेली रोड स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को रिसेप्शन पार्टी के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

पीजीआई के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह किया। शिविर में मेयर मनमोहन गोयल ने भी शिरकत की। महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी परमानंद ने सोनिया के प्रयास की सराहना की। सूरज की शादी 9 फरवरी को उत्तर प्रदेश, जिला बस्ती गांव खुर्दा निवासी सीता के साथ हुई है।
विज्ञापन


शिविर के आयोजन में वेटिकन इंस्टीट्यूट, आई-कन इंस्टीट्यूट व हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी का विशेष सहयोग रहा। शिविर में रक्तदाता सुंदर जेटली ने 138वीं बार रक्तदान किया। दूल्हे सूरज की मां ऊषा, बहन रेणु, दुर्गा, भाई सोनू ने रक्तदाताओं का आभार जताया।

शिविर प्रबंधन का सेवा कार्य एमटीएफसी संस्था के पूर्व छात्रों ने किया। इस मौके पर आरएन छाबड़ा, शमशेर दहिया, श्याम नाथ शर्मा, पंकज चावला, जिया चावला, गुलशन निझावन, गुलशन शर्मा, स्वीटी निझावन, विकास मिश्रा, चिराग बेरी, नवनीत हुड्डा, नवीन निडाना, सुरेंद्र नरवाल, देवेंद्र शर्मा, देवेंद्र चहल, संजू नंदा, आकाश धमीजा, मोहित खोखर, अविनाश सैनी, पूनम पंडित, मिथलेश, नीलम बंसल, गीता ढल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें