रोहतक। 31वीं जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17, अंडर-19 (लड़का व लड़की) के सिंगल्स व डबल्स के रोचक मुकाबले हुए।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि लाढ़ौत रोड स्थित नवयुग बैडमिंटन एकेडमी में पांच दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ दम खम दिखाया। अंडर-13 गर्ल्स सिंगल में सेजल ने भूमि व निशिता ने विधि को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर रोहतक के तहसीलदार मनोज अहलावत व बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अजय सिंघानिया ने दूसरे दिन के मुकाबलों में शिरकत कर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
इस दौरान तहसीलदार मनोज अहलावत ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेंद्र मलिक, सचिव उमेद शर्मा, टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर रितेश दलाल, हरिओम चंदेल, गिरीश सैनी व सुरेश देशवाल मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
।अंडर-17 गर्ल्स सिंगल - अर्शिता सैनी ने तन्मय, अक्षिता ने भव्या, शाइना ने ख़ुशी व सीरत ने पावनी को मात देकर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-11 गर्ल्स सिंगल - सेजल, नाइशा, हेजल व प्राची ने क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली।
मिक्स्ड डबल्स - हर्ष व मेघा की जोड़ी ने वेदांशु व गरिमा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-15 गर्ल्स डबल्स- अर्शिता व सीरत एवं अंजली व जान्या ने क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली।