फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर साढ़े तीन लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम चौबीसी के गांव फरमाणा के एक युवक को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर जींद जिले के चार लोगों ने साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में महम थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फरमाणा खास निवासी योगेश ने दी शिकायत में बताया कि बीए तक पढ़ाई के बावजूद वह बेरोजगार है। जींद जिले के गांव बुढ़ा खेड़ा निवासी अशोक से उसकी जुलाना में मुलाकात हुई। अशोक ने कहा कि पैसे लेकर वह गारंटी से सरकारी नौकरी लगवाता है। उसने पूछा तो उसे रेलवे में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके लिए सितंबर 2022 में गांव आकर आरोपी अपने तीन साथियों के साथ मिलकर साढ़े 3 लाख रुपये लेकर चला गया। उससे साढ़े तीन लाख रुपये नकद लिए गए, जबकि 50 हजार रुपये फोन पे पर लिए। इसके बाद 15 सितंबर 2022 को जयपुर में उसे पेपर देने के लिए बुलाया गया। वहां पर उसने खुद ही पेपर दिया। अगले दिन उसे रोहतक बुलाया गया, जहां सुमित नाम के व्यक्ति ने फर्जी तरीके से कंप्यूटर पर पेपर करवाया। उसने आंसर की आने पर जांच की तो पता चला कि पेपर फर्जी था। जब उसने अशोक से नौकरी के बारे में बात की तो उसने कहा कि काम करवा देगा। पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने 50 हजार रुपये फोन पे करके दे दिए। 3 लाख रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। पुलिस ने आरोपी जींद जिले के गांव बूढाखेड़ा निवासी अशोक, राकेश उर्फ राजू निवासी मालवी. तहसील जुलाना, कृष्ण निवासी जुलाना व सुमित नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महम की युवती के खाते से कट गए 99 हजार 998
वहीं, महम के वार्ड नंबर 11 की युवती प्रियंका ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दी कि उसके एसबीआई बैंक में खाता है। उसके खाते में 7 हजार एरियर का पैसा आया था। उसने बैलेंस की जांच की तो पता चला कि उसके खाते से 29 मई को किसी ने फर्जीवाड़ा करके 99 हजार 998 रुपये निकाले हैं। जबकि इसके लिए उसके पास कोई ओटीपी नहीं आया। न ही उसने किसी को पैसे भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें