फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सहरावत खाप ने पहलवान अमन को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला।
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बिरोहड़ निवासी पहलवान अमन सहरावत का रविवार को भैंसरू खुर्द में सहरावत खाप की तरफ से भैंस देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेल प्रेमियों ने उन्हें पगड़ी, फूल और नोटों की माला पहनकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खाप के राष्ट्रीय प्रधान मूलचंद व राष्ट्रीय संयोजक संदीप सहरावत ने कहा कि विश्व पटल पर अमन ने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जो भी युवा देश व विश्व में खेल, शिक्षा अन्य क्षेत्र में नाम रोशन करेगा खाप पंचायत की तरफ से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। खाप प्रतिनिधियों ने खिलाड़ी अंशु मलिक और रीतिका हुड्डा का भी नोट व फूलों की मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

2028 के ओलंपिक में पदक का रंग बदलना है लक्ष्य :
ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी अमन सहरावत ने कहा कि देशवासियों का प्यार उन्हें ताकत दे रहा है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य 2028 के ओलंपिक में पदक का रंग बदलकर गोल्ड मेडल हासिल का है।। इस मौके पर अपने कोच और गुरुजनों समेत साथियों को कामयाबी का श्रेय देते हुए अमन ने कहा कि युवा पहलवान अपना 100 प्रतिशत समर्पण खेल को देंगे तो परिणाम अच्छा ही होगा।
विज्ञापन

इस दौरान सहरावत खाप के दिल्ली के प्रधान जगदीश, उत्तर प्रदेश प्रधान अर्जुन, भीम सिंह, सुदेश कुमार, सुनील कुमार, सतबीर सिंह, विनय कुमार, करमबीर, रघबीर सिंह, नरेंद्र पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें