रोहतक। सेक्टर चार में युवक घर से 1200 रुपये लेकर घर का सामान लेने गया तो रास्ते में जान पहचान के ही युवक ने 1200 रुपये छीन लोहे की नुकीली चीज से सिर में वार किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर चार निवासी पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी गली में अलाव के पास बैठा था। उसी समय मां ने घर का सामान लाने के लिए 1200 रुपये दिए। जैसे ही सामान लेने के लिए आगे बढ़ा तो निखिल नामक युवक आया और 1200 रुपये छीन लिए। इसका विरोध किया तो उसने किसी नुकीली चीज से सिर में चोट मार दी और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।