फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पिलाना का युवक हत्या के आरोप में गिरफ्तार

Fri, 02 Feb 2024 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर खंड के गांव पिलाना में डेढ़ माह पहले हुए सुभाष हत्याकांड में गांव के युवक हिमांशु को गिरफ्तार किया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में तीन आरोपियों को पहले काबू किया जा चुका है।
विज्ञापन

कलानौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि 20 दिसंबर 2023 को पिलाना गांव निवासी कपूर उर्फ विक्की ने शिकायत दी थी कि उसकी पानी के ट्यूबवेल को लेकर खेत में गांव के ही हुकम, प्रयांसु, हिमांशु व देवेन्द्र से कहासुनी हो गई थी। उस समय मनमुटाव दूर हो गया। रात करीब 8 बजे आरोपी उसके मकान के बाहर एकत्रित हुए और गाली-गलौज करने लगे। कपूर व उसके चाचा सुभाष ने बाहर आकर विरोध किया तो आरोपियों ने रॉड व डंडों से हमला कर दिया। सिर पर रॉड लगने से सुभाष वहीं गिर गया। कपूर के साथ भी मारपीट की गई। घायल सुभाष को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन आरोपी हुकम, पंकज उर्फ प्रियांशु व देवेंद्र को काबू कर लिया था। अब हिमांशु को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें