रोहतक। दिल्ली बाईपास स्थित निजी अस्पताल के अकाउटेंट को बैंक लोन न लेने पर डरा धमकाकर 1 लाख 91 हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित रिठाल गांव निवासी प्रवीन ने साइबर थाने में जबरन वसूली व धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक प्रवीन ने बताया कि वह निजी अस्पताल में अकाउटेंट की नौकरी करता हूं। 28 अप्रैल 2022 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया। साथ ही एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने कहा कि भेजे गए लिंक पर क्लिक करने पर आपके बैंक खाते में पैसे आ जाएंगे। उसने क्लिक किया तो उसके खाते में 2 हजार रुपये आ गए। एक सप्ताह बाद उसने उसी लिंक पर पैसे वापस कर दिए। इसके बावजूद उसके पास बार-बार मैसेज व कॉल आने लगी। धमकी देकर पैसे मांगने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी गई। उस पर दबाव बनाकर 29 अप्रैल 2022 से 12 जून 2022 तक खाते से 1 लाख 91 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।