भाजपा कार्यालय के बाहर बैरिकेड लगाकर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
प्रदेश में वर्ष 2018 की सेल पॉलिसी लागू करने व सामान्य खिलाड़ियों के समकक्ष पैरालंपिक खिलाड़ियों को सुविधाएं दिलाने के लिए शुक्रवार दोपहर को नवीन जयहिंद ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रांतीय कार्यालय के बाहर दोपहर 1 बजे भीष्ण गर्मी में पैरालंपिक खिलाड़ियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
पैरालंपिक खिलाड़ी दोपहर करीब 12 बजे मानसरोवर पार्क में इकट्ठा हुए। यहां अपनी मांगों को लेकर चर्चा करने के बाद विरोध प्रदर्शन के लिए निकले। पैरालंपिक खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें खेल, नौकरी व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए। सरकार उन्हें भी बेहतर सुविधा प्रदान करे। इसके लिए वर्ष 2018 की खेल पॉलिसी को लागू किया जाए। पिछले काफी समय से सरकार खेल व खिलाड़ियों के साथ भेदभाव बरत रही है। इससे खिलाड़ियों में रोष पनप रहा है। दोपहर करीब 1:15 बजे सड़कों पर नारेबाजी करते हुए पैरालंपिक खिलाड़ियों का काफिला हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित भाजपा के प्रांतीय कार्यालय के बाहर पहुंचा। पुलिस ने कार्यालय से कुछ दूरी पर बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद काफी देर तक पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक चली। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी देर तक बहस करते रहे। बाद में उचित कार्रवाई के आश्वासन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीडीपीओ अजीत सिंह चहल को ज्ञापन सौंपा व सभी वापस लौट गए।
पैरालंपिक खिलाड़ी विनोद के नेतृत्व में विरोध करते प्रदर्शनकारी।
- फोटो : Amar Ujala
पैरालंपिक खिलाड़ी विनोद के नेतृत्व में विरोध करते प्रदर्शनकारी।