फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी चुंगी पर पहले आटो को मारी टक्कर, फिर मारपीट कर नकदी छीनी

विज्ञापन
अस्पताल में दाखिल गंभीर रूप से घायल योगेश। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मामला दर्ज रोहतक। शीतला माता मंदिर में दर्शन करके ककराना गांव लौट रहे श्रद्धालुओं पर भिवानी चुंगी के पास चिंटू चालक व उसके साथियों ने हमला कर दिया। एक युवक के सिर में लोहे की रॉड मारी, जिसे 2 दिन बाद भी होश नहीं आया है। आरोपी ₹3000 भी छीन कर ले गए। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस आरोपी कैंटर चालक व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक ककराना गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित शीतला माता मंदिर में दर्शन करने के लिए आया था। साथ में उसका भतीजा योगेश भी था। सुबह करीब 9:00 बजे जब दर्शन करके ऑटो से वापस लौट रहे थे तो भिवानी चौकी के नजदीक एक कैंटर चालक ने ऑटो को साइड मार दी। साइड लगने के बाद कैंटर जाम के चलते आगे नहीं बढ़ सका। उसने ऑटो चालक के साथ मिलकर विरोध जताया तो आरोपी झगड़ा करने लगा और अपने तीन - चार साथियों को बुला लिया। जब वे वापस आटो की तरफ लौट रहे थे तो कैंटर चालक व उसके साथियों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला बोल दिया। उसके भतीजे योगेश के सिर में लोहे की रॉड मारी। साथी ही उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और जेब से 3 हजार रुपए निकाल लिए। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल योगेश को अस्पताल में दाखिल कराया गया है,जहां उसे अब तक होश नहीं आया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल गंभीर रूप से घायल योगेश। - फोटो : Amar Ujala
अस्पताल में दाखिल गंभीर रूप से घायल योगेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें