तावडू बिजली कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान बिजली कर्मचारी व यूनियन नेता
- फोटो : Amar Ujala
तावडू। विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आगामी 28 व 29 मार्च को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए एएचपीसी यूनियन के कर्मचारियों ने कमर कसी ली। यूनियन कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर के 33 केवी बिजली कार्यालय प्रागण में एक बैठक कर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में मुख्य रूप से गुरुग्राम सर्किल सचिव बिजेंद्र फौगाट व यूनिट प्रधान सोहना विजयपाल मौजूद रहे। इस बैठक की अध्यक्षता दीनू प्रधान व संचालन लालसिंह सहसचिव द्वारा किया गया।
सर्किल सचिव बिजेन्द्र फौगाट ने कहा कि लंबित मांगों को लेकर आगामी 28 -29 मार्च को देश की सभी मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियनों के आहावान पर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। हड़ताल में अनेकों विभागों से जुड़े देशभर के लाखों कर्मचारी शिरकत करेंगे और राज्य व केन्द्र सरकार के द्वारा कर्मचारियों के शोषण को लेकर अपनाई जा रही नीतियों का जमकर विरोध करेंगे।
सोहना यूनिट प्रधान विजयपाल व उप प्रधान मोहम्मद हासिम ने भी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से कर्मचारी संगठन राज्य सरकार से पुरानी पेंशन बहाली , कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा पक्का नहीं होने तक समान काम समान वेतन देने, पीएफआरडीए को रद्द करने, जनवरी 2020 से जून 2021 तक रोके गए 18 महीने के महंगाई भत्ते के बकाया का भुगतान शीघ्र करने, सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की रिपोर्ट अनुसार एचआरए में बढ़ोतरी करने तथा कोरोना संक्रमण से जान गवाने वाले कर्मियों को 50 लाख का मुआवजा व आश्रितों को नियमित नौकरी देने, महंगाई पर रोक लगाने, बिजली संसोधन बिल रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है। लेकिन सरकार की और से कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निजीकरण को बढ़ावा देने पर सरकार की ओर से बल दिया जा रहा है। सरकार की उपरोक्त जन विरोधी व कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकरबआगामी 28 व 29 मार्च को दो दीवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने जा रही है। इस हड़ताल में यूनियन का एक एक कर्मचारी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। ताकि कुंभकर्णी नींद सो रही सरकार की आँखे खुल सके। वहीं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने सोहना में तावड़ू व सोहना के सैंकड़ों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक होगी। इसलिये सभी कर्मचारी भारी संख्या में हड़ताल में हिस्सा लेकर इसे सफल बनायें। अवसर पर तावडू सब यूनिट के मोहम्मद नुय्यूम, नरेन्द्र, दिनेश, करतार, राजबीर, ललित, लालसिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
तावडू बिजली कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान बिजली कर्मचारी व यूनियन नेता
- फोटो : Amar Ujala
तावडू बिजली कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान बिजली कर्मचारी व यूनियन नेता