रोहतक। शहर में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने वाली टीम ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ना सिर्फ आम लोग बल्कि निगम के कर्मचारी भी बिना मास्क मिले। टीम ने कर्मियों से भी ₹500 का जुर्माना वसूल किया। 11 लोगो पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया। चेकिंग टीम के प्रभारी सुरेंद्र गोयल ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का निगम कार्यालय में सख्ती से पालन कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।