फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुंडा के खिलाफ गवाही देने से पहले ही सेवानिवृत्त थानेदार का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी अब्दुल करीम टुंडा के खिलाफ गवाही से पहले सेवानिवृत्त थानेदार राजसिंह का निधन हो गया है। मंगलवार को एएसजे आरके यादव की अदालत में सिटी पुलिस ने यह जानकारी दी है। अदालत ने पुलिस से मृत्यु प्रमाणपत्र मांगा है। टुंडा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में हाजिरी दर्ज कराई है। मामले की अगली सुनवाई अब 19 अक्तूबर को होगी। आरोपी गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील विनीत वर्मा ने बताया कि 1997 में पुरानी सब्जी मंडी व किला रोड बाजार में सिलसिलेवार कई बम धमाके हुए थे। इस दौरान कई लोग घायल हो गए थे। इस संबंध में सिटी थाने में दोनों केस दर्ज किए गए थे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक तत्कालीन एएसआई राजसिंह घटनास्थल पर पहुंचने वालों में शामिल थे। अब वह सेवानिवृत्त हो चुके थे। केस में उनकी गवाही होनी थी, लेकिन उनका निधन हो गया। वहीं सिटी पुलिस महिला सहित तीन गवाहों का पुख्ता पता नहीं ढूंढ सकी है। ऐसे में अदालत ने पुलिस को हिदायत दी है कि गवाहों का सही पता ढूंढ कर उनको समन भेजे जाएं।
विज्ञापन

तीस हजारी कोर्ट से मंगवाया रिकॉर्ड
अब्दुल करीम टुंडा के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में भी केस चला था। कोर्ट में जमा रिकॉर्ड भी जिला अदालत ने मंगवाया है, ताकि केस से जुड़े तथ्य देखे जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें