फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्लाजा निर्माण के लिए रेलवे ने बढ़ाए कदम, टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा बनाने की योजना अब परवान चढ़ने लगी है। इसके लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने टेंडर निकाल दिए हैं, जो 14 अप्रैल को आवंटित होगा।
विज्ञापन

बता दें कि फूड प्लाजा में हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी, दक्षिण का भोजन और फास्ट फूड में डोसा, चाऊमीन, बर्गर, पिज्जा आदि मिलेगा। लंबी दूरी के यात्रियों के लिए ठहराव के लिए भी इंतजाम होगा। फूड प्लाजा में न सिर्फ रेल यात्री बल्कि शहरवासी भी लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल के निरीक्षण से रोहतक स्टेशन की लंबे समय से रुकी योजनाओं ने रफ्तार पकड़ ली है। आईआरसीटीसी के पीआरओ आनंद झा ने बताया कि फूड प्लाजा स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर पूछताछ केंद्र और लंबे समय से बंद पड़े कमरे को मिलाकर बनेगा। पूछताछ केंद्र को कैश टिकट काउंटर के विंडो नंबर-एक पर पहुंचा दिया जाएगा। फूड प्लाजा की पहली मंजिला पर कमरे बनेंगे, जहां यात्रियों के ठहराव की व्यवस्था होगी। इसके दो प्रवेश द्वार बनेंगे। एक द्वार स्टेशन की तरफ तो दूसरा सर्कुलेटिंग एरिया की तरफ होगा। फूड प्लाजा में आने वाले लोगों को राजस्थानी, पंजाबी, हरियाणवी, दक्षिण और सामान्य व्यंजन मिलेगा। फास्ट फूड भी मिलेगा ताकि लोग इसका भी लुत्फ उठा सकें। स्टेशन पर अन्य स्टेशनों की अपेक्षा ज्यादा यात्रियों का आवागमन नहीं है, इसलिए फूड प्लाजा शहरवासियों के लिए भी खुला रहेगा। फूड प्लाजा में शहरवासी अपने परिवार के साथ व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। फूड प्लाजा के लिए टेंडर निकालकर निविदाएं मांगी हैं, जो 14 अप्रैल को खुलेंगी। काम आवंटित करने के बाद जुलाई तक फूड प्लाजा चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन -
रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा बनाने का काम 14 अप्रैल को निविदाएं खोलने के बाद आवंटित कर दिया जाएगा। आईआरसीटीसी का प्रयास है कि जुलाई तक फूड प्लाजा चालू कर दिया जाए। भले ही फूड प्लाजा स्टेशन पर बनेगा मगर शहरवासी भी यहां आकर लजीज व्यंजनों का आनंद परिवार समेत ले सकते हैं।
विज्ञापन

- आनंद झा, पीआरओ आईआरसीटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें