रोहतक में ई टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विरोध करने के लिए एमडीयू गेट नंबर 2 पर पहुंचे, जहां पुलिस ने सरपंचों को अंदर जाने से रोक दिया। सरपंचों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए।
रोहतक में ई टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों ने एमडीयू गेट नंबर 2 पर पहुंच कर काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम का विरोध किया। इसी दौरान डीएसपी यशपाल खटाना ने मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे सरपंचों को पुलिस ने देवीलाल पार्क से दौड़ा दौड़ा कर हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने 20 सरपंचों को हिरासत में लिया
इसके बाद कुछ सरपंच विरोध प्रदर्शन करते हुए एमडीयू गेट नंबर 2 पर पहुंचे, जहां पुलिस ने सरपंचों को अंदर जाने से रोक दिया। सरपंचों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाते हुए धरने पर बैठ गए। डीएसपी यशपाल खटाना ने सरपंचों को हिरासत में लिया और थाने ले गए। डीएसपी ने कहा कि सरपंच सीएम से मिलने नहीं बल्कि उनका विरोध करने के लिए और उत्पात मचाने के लिए आए थे। करीब 20 सरपंचों को हिरासत में लिया गया है।