फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, कार में मिला पिस्तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। खेड़ी साध से करोर रोड पर बहादुरगढ़ के युवक की अपहरण की सूचना पाकर पुलिस दौड़ पड़ी। क्योंकि युवक की लोकेशन खरावड़ बाईपास के आसपास मिल रही थी। पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो कारोर रोड पर तीन गाड़ियां मिली, जिसमें तलाशी के दौरान एक गाड़ी में रखे बैग से देसी पिस्तौल मिली। पुलिस ने दिल्ली के युवक विकास को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आईएमटी थाने के कार्यकारी प्रभारी एएसआई रत्न सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बहादुरगढ़ से एक लड़के को अपहरण करके रोहतक लाया गया है, जिसकी लोकेशन खरावड़ बाईपास के आसपास मिल रही है। पुलिस ने जांच की तो खेड़ी साध से कारोर रोड पर पोल्ट्री फार्म हाउस के नजदीक तीन गाड़ी खड़ी मिली। मौके पर एक महिला व तीन युवक दिल्ली और एक युवक रोहतक का मिला। गाड़ी की तलाशी ली तो बैग के अंदर कुछ कागजात व एक पिस्तौल मिली, जिसके अंदर दो कारतूस थे। पूछताछ में पता चला कि यह पिस्तौल दिल्ली निवासी विकास का है। विकास की तलाशी ली तो एक जिंदा कारतूस उसकी जेब में मिला। जब पुलिस ने आरोपी से पिस्तौल व कारतूस के बारे में पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत काबू कर लिया। उधर, अपहरण के मामले में बहादुरगढ़ पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें