फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल साइंस में फार्मासिस्ट का अहम योगदान : प्रो. राजबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मेडिकल साइंस के क्षेत्र में फार्मासिस्ट का अहम योगदान है। दवा के निर्माण से लेकर उसके वितरण तक फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उक्त बातें एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने वर्ल्ड फार्मासिस्ट-डे पर फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग की ओर से आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में कहीं हैं।
विज्ञापन

फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग की अध्यक्ष प्रो. संजू नंदा ने कहा कि फार्मासिस्ट दिवस का थीम ‘फार्मेसी : ऑलवेज ट्रस्टेड फॉर योर हेल्थ’ है। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में टर्मेरिक टीम में (रमन हरित, नेहा देसवाल, अनमोल व मोहित) ने प्रथम, टीम कार्डामॉम (करीना, हर्षिता, अनुपम व आकाश) ने दूसरा, टीम सैफ्रन (मुकुल, सतेंद्र, खुशी व दीपिका) ने तीसरा व टीम तुलसी (जसकीरत, ऊषा, कृतिका व हर्षित) ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया। प्रो. अरुण नंदा, प्रो. नरसिम्हन, प्रो. मुनीष गर्ग, प्रो. हरीश दुरेजा, डॉ. अंजू धीमान, डॉ. वंदना गर्ग, डॉ. सलोनी कक्कड़, डॉ. मीनू, डॉ. दीपक कौशिक, डॉ. गोविंद सिंह, डॉ. राकेश मरवाह, डॉ. पीके वर्मा, डॉ. अनुराग खटकड़, डॉ. महेश कुमार, डॉ. विकास बधवार व डॉ. विनीत मित्तल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। डॉ. वंदना गर्ग ने आभार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें