रोहतक। पीजीआई के रजिस्ट्रार डॉक्टर एचके अग्रवाल के बाद अब निदेशक डॉक्टर एचएस लोहचब की फर्जी ई-मेल आईडी बनाने का मामला सामने आया है। निदेशक ने पुलिस को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक पीजीआई निदेशक ने दी शिकायत में बताया है कि 20 जून को उन्हें पता चला कि उनकी फर्जी ईमेल आईडी बनाई गई है। उससे दूसरे अधिकारियों को ई-मेल किया गया। उसने सूचना पाकर छानबीन की। साथ ही एसपी को लिखित में शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की।