वारदात की सूचना मिलने पर डीएसपी नरेंद्र कादियान, आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह और एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया और विक्की पंडित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विक्की पंडित पर हत्या समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं, जो फिलहाल जमानत पर आया हुआ था। विक्की पंडित की पत्नी मोनू ने भाजपा की तरफ से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।
इनके खिलाफ हुआ केस दर्ज
विक्की पंडित के छोटे भाई अमित ने गांव में अंतरजातीय युवती से शादी कर रखी है, जो गांव में ही रहता है। विक्की पंडित पक्ष की कई लोगों के साथ रंजिश चली आ रही है। जिसमें पहले भी कई बार वारदात हो चुकी है। अमित की तरफ से ही इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें वार्ड-10 के पार्षद राहुल देशवाल, पूर्व सरपंच राजेश, बलियाणा उसके भाई मुकेश व राजा, सुमित, पूर्व सरपंच योगानंद, जिला पार्षद नवीन मलिक और सोनू को नामजद किया गया है। आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हो गए हैं।
जमानत पर आए विक्की पंडित की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में रंजिश सामने आई है। आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम गठित कर दबिश दी जा रही हैं। - नरेंद्र कादियान, डीएसपी, सांपला।