फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को प्रेरणा देती है सैनिकों की शहादत : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर सैनिक देश के गौरव हैं। सैनिकों की शहादत युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती है। उनमें देशभक्ति तथा समर्पण की भावना जागृत करती है। इनकी शहादत को हर भारतीय नागरिक को याद रखने की जरूरत है। यह कहना है एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का। वे मंगलवार को राधाकृष्णन सभागार में एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वर्ष 1971 के युद्ध में वीरता पुरस्कार प्राप्त शहीदों के परिजनों के अभिनंदन के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कुलपति ने वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि सैनिकों ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। शहीदों की शौर्यगाथा युवा पीढ़ी को देश की आन-बान-शान के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए प्रेरित करती है। इस आयोजन के लिए एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर रोहतक के कमांडर ब्रिगेडियर रोहित नौटियाल एवं उनकी पूरी टीम को सराहा।
कुलपति व ब्रिगेडियर नौटियाल ने सेकेंड लेफ्टिनेंट हवा सिंह का अवार्ड उनके भाई विजय सिंह, नायक सूबेदार उमेद सिंह (वीआरसी) का अवार्ड उनके बेटे हवा सिंह व नायक बलजीत सिंह (सेना मेडल) का अवार्ड उनकी पत्नी रेशम को प्रदान किया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर, रोहतक के डिप्टी कमांडर कर्नल अमूल्य शर्मा ने समन्वयन किया। सूबेदार सतीश भारद्वाज ने मंच संचालन किया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी, कर्मी व कैडेट्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें