फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: पुलिस को कहा-मेरी बेटी का अपहरण हो गया, जांच करने पहुंचे ESI से शराब के नशे में की मारपीट

Sun, 11 Jun 2023 08:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक

सार

पुलिस के मुताबिक ईएसआई धर्मेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की गाड़ी पर इंचार्ज है। शनिवार रात को करीब साढ़े नौ बजे मोबाइल से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसकी बेटी का अपहरण हो गया है।
विज्ञापन
कलानौर पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में शनिवार की रात एक युवक ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर बेटी के अपहरण की सूचना दी। पुलिस गांव में पहुंची तो ईएसआई के साथ मारपीट की और साथ में जान से मारने धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी को सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट व धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। घटना कलानौर खंड के एक गांव की है।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ईएसआई धर्मेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की गाड़ी पर इंचार्ज है। शनिवार रात को करीब साढ़े नौ बजे मोबाइल से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसकी बेटी का अपहरण हो गया है। जल्दी आ जाओ। रात करीब 10 बजे पुलिस बताए गए मकान के बाहर पहुंची। 

वहां पर कॉल करने वाले ने काफी शराब पी रखी थी। वह ईएसआई के साथ हाथापाई करने लगा। तैश में आकर छाती व बगल में मुक्के मारे। साथी पुलिसकर्मियों ने उसे छुड़वाया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और कलानौर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में आरोपी का मेडिकल करवाया। इसके बाद केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें