फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो लाख लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स के बिल नहीं मिले, पहले दिन आईं मात्र 159 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की ओर से शनिवार को 22 वार्डों के लिए 17 जगह प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां दूर करने के लिए शिविर लगाए, लेकिन सुबह नौ से शाम 5 बजे तक मात्र 159 शिकायत ही पहुंची। क्योंकि निगम ने अभी तक चालू वित्त वर्ष साल 2023-24 के 2 लाख 16 हजार प्रॉपर्टी टैक्स के पूरे बिल नहीं बांटे हैं। डिप्टी मेयर से लेकर पार्षदों का कहना है कि जब लोगों को त्रुटियों का पता नहीं होगा तो कैसे उनको दूर करवाने शिविरों में आएंगे। निगम की तरफ से साल 2020 में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर सर्वे कराया, जिसके तहत आईडी 1 लाख 70 हजार से बढ़कर 2 लाख 4 हजार हो गई। अब उनकी संख्या 2 लाख 16 हजार के करीब पहुंच गई है। सर्वे में गड़बड़ी के चलते काफी संख्या में लोगों के बिल गलत आ रहे हैं। किसी का नाम गलत है तो किसी का मोबाइल नंबर व क्षेत्रफल गलत है। इसी के चलते शनिवार व रविवार को सभी 22 वार्डों के लिए 17 जगह शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा नाम व पता गलत होने से लोग परेशान

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि 159 शिकायतों में 156 का निपटारा मौके पर कर दिया है। 80 के करीब शिकायत नाम, पता व मोबाइल नंबर गलत होने की थी। जबकि दूसरे स्थान पर 40 के करीब शिकायत क्षेत्रफल कम या ज्यादा होने की थी।

माता दरवाजा के पास धर्मशाला बदली, बोहर में डेढ़ घंटा देरी से पहुंची निगम की टीम
निगम की ओर से बताया था कि वार्ड नंबर 4,5 व 6 के लिए जाट धर्मशाला, नजदीक शीतला माता मन्दिर, माता दरवाजा में प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां दूर करने के लिए शिविर लगाया जाएगा। जबकि शनिवार सुबह कैंप चौधरी भरत सिंह धर्मशाला में लगाया गया। जाट धर्मशाला के कर्मचारी ने बताया कि शुक्रवार रात को निगम कर्मी आए थे, जो थोड़ी देर बाद कुर्सी व मेज उठाकर ले गए।
विज्ञापन


कर्मचारी के पिता का देहांत, डेढ़ घंटा देरी से पहुंची बोहर में टीम
निगम ने बोहर गांव की चौपाल में वार्ड नंबर नौ के लोगों के लिए शिविर लगाया था। एक कर्मचारी के पिता का अचानक देहांत हो गया। इसके चलते नए कर्मचारी की ड्यूटी लगानी पड़ी। खुद निगम के जोनल टैक्स ऑफिसर अशोक कुमार गांव में पहुंची। नौ की जगह साढ़े 10 बजे प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां दूर करने का काम शुरू हो सका।

माॅडल टाउन के कम्युनिटी सेंटर की बत्ती हुई गुल
शहर के माॅडल टाउन स्थित कम्युनिटी सेंटर में वार्ड 12, 13 व 14 के लिए शिविर लगाया गया था। दोपहर लाइन में फाल्ट के चलते बिजली गुल हो गई। हालांकि कर्मचारियों ने बैटरी बैकअप के चलते काम चलाया। हालांकि बाद में बिजली लाइन ठीक हो गई थी।

ये बोले शहरवासी
पहले प्रॉपर्टी टैक्स 563 रुपये आया था, लेकिन अब 929 रुपये बनाकर भेज दिया। बिल ठीक कराने के लिए आया हूं।
- महाबीर राठी, सेक्टर 4

रजिस्ट्री के अंदर मेरा नाम धर्मबीर अहलावत है, लेकिन प्रॉपर्टी टैक्स के रिकाॅर्ड में नाम श्रमवीर लिखा हुआ है। उसे ठीक कराने के लिए बोहर गांव में लगे शिविर में आया हूं।
- धर्मबीर निवासी सनसिटी सेक्टर 34

उसका बोहर गांव की सीमा में जमीन है, जिसमें मोबाइल नंबर मेरी बहन का लिखा हुआ है। उसे ठीक कराने के लिए निगम में अर्जी दी थी। जब वह ऑनलाइन जांच करती हूं तो मेरा नंबर आता है। निगम में जाती हूं तो बहन का मोबाइल नंबर आता है। अब दिल्ली से मोबाइल नंबर ठीक कराने आई हूं।
- लक्ष्मी देवी, दिल्ली

वार्ड 15 व 16 के शिविर का स्थान बदला
निगम की तरफ से रविवार को भी 22 वार्डों के लिए शिविर लगाए जाएंगे। वार्ड 15 के लिए शिविर विश्वकर्मा मंदिर, राम नगर, नजदीक शिक्षा भारती स्कूल व वार्ड 16 का शिविर जैन धर्मशाला, रेलवे रोड पर लगेगा। इसके अलावा वार्ड 10 का शिविर बलियाना गांव की चौपाल में लगेगा।


नगर निगम को 2 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स के बिल बांटने थे, लेकिन अब तक पूरे बिल नहीं बंटे। ऐसे में लोगों को कैसे पता चलेगा कि उनके बिल में त्रुटी है। इसलिए बहुत कम लोग शिविरों में आए।
विज्ञापन

- अशोक खुराना, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 13



आगे शिविर लगाने से पहले पूरी तैयारी की जाएगी। जो कम रह गई, उनको दूर किया जाएगा। इसके लिए निगम के अधिकारियों से बात करेंगे।
- अजय कुमार, डीसी एवं आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें