फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: दो श्रमिकों की मौत से गुस्साए मजदूर कर रहे प्रदर्शन, मांग पूरी होने के बाद ही अंतिम संस्कार का निर्णय

Sun, 03 Oct 2021 03:10 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

रविवार सुबह सैकड़ों की संख्या में बिहार से आए श्रमिक मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए और डीसी आवास तक प्रदर्शन किया। डीसी आवास के बाहर श्रम विभाग द्वारा मजदूरों का पंजीकरण न करने का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की, शासन प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। श्रमिकों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फुल गए। तत्काल पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। दोपहर 12ः00 शुरू हुआ प्रदर्शन 2ः00 बजे के बाद भी जारी है।
विज्ञापन
रोहतक में प्रदर्शन कर रहे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुमंजिला बिल्डिंग से गिरकर शनिवार को दो श्रमिकों की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को सैकड़ों की संख्या में श्रमिक डीसी आवास के बाहर एकत्रित हुए। यूनियन नेता संजीव ने कहा कि बिहारी भी देश के रहने वाले हैं, लेकिन उनके साथ प्रवासियों जैसा व्यवहार किया जाता है। जब तक मृतकों के परिवारों को मुआवजा नहीं मिलेगा और सभी मजदूरों का पंजीकरण नहीं होगा तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। एसडीएम ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। 

विज्ञापन


शहर के छोटूराम चौक के नजदीक संत नगर वाली गली में 4 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार सुबह करीब 9ः00 बजे बिहार निवासी उत्तम व गौतम काम पर पहुंचे। दोनों परिवार सहित शहर के ही सुनारिया चौक के पास रह रहे थे। अचानक शटरिंग टूटने से एक मजदूर गिरने लगा। दूसरे मजदूर ने उसको हाथ पकड़कर बचाने की कोशिश की। लेकिन संतुलन बिगड़ने से दोनों ही नीचे गली में आ गिरे। सिर में चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इसके विरोध में रविवार सुबह सैकड़ों की संख्या में बिहार से आए श्रमिक मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए और डीसी आवास तक प्रदर्शन किया। डीसी आवास के बाहर श्रम विभाग द्वारा मजदूरों का पंजीकरण न करने का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की, शासन प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। श्रमिकों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फुल गए। तत्काल पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। दोपहर 12ः00 शुरू हुआ प्रदर्शन 2ः00 बजे के बाद भी जारी है।
विज्ञापन


एसडीएम राकेश कुमार और डीएसपी डॉ. रविंदर श्रमिकों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन श्रमिक उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। मजदूरों ने मांग पूरी होने के बाद ही अंतिम संस्कार का निर्णय लिया है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने दो श्रमिकों की मौत के मामले में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल भी शुरू दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें