फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिंसा के पुजारी को नमन कर समाज को दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
गांधी जयंती पर शनिवार को डी पार्क स्थित बापू की मूर्ति पर पुप्प अर्पित करतीं युवतियां और महिला। अ
विज्ञापन
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शनिवार को जिले में अनेक कार्यक्रम हुए। कहीं स्वच्छता अभियान चलाया गया तो कहीं जागरूकता कार्यक्रम हुए। प्रशासनिक अधिकारियों व संगठनों ने अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को नमन करते हुए समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। सामाजिक संगठनों ने भी कार्यक्रमों का आयोजन कर गांधी व शास्त्री को याद किया।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने अपने कैंप कार्यालय में बापू की 152वीं जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उपायुक्त के निजी सहायक विपिन गुप्ता, जिला नाजर सतविंद्र सिंह, सहायक जिला नाजर राकेश कुमार, बजे सिंह, पुष्पा, अनूप, संदीप, सहायक शीला हुड्डा, संजय सैनी, प्रदीप मलिक मौजूद रहे।
------
गांधी के स्वच्छता के सपने को करेंगे साकार
नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवाओं एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने तिलियार झील पर स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया। केंद्र के समन्वयक आशीष सांगवान ने बताया तिलियार क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां अलग-अलग खंडों के गांवों से आए युवाओं ने ठोस कचरे के निस्तारण सिंगल यूज प्लास्टिक निषेध जीवन की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अपना लक्ष्य निर्धारित कर कचरे का निष्पादन किया। इस मौके पर संदीप कंसाला, मिथिलेश, नवनीत हुड्डा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सचिन, देवेंद्र, विजय, राहुल, विपुल, रोहित, पवन, सोनिया, अनीता, रिटायर्ड सूबेदार मेजर जयशंकर, राजू, इतेंद्र, प्रवीण, निधि, हार्दिक, पवन गांधी, मनीषा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

------
एमडीयू कैंपस में चला स्वच्छता अभियान
एमडीयू में शनिवार को स्वच्छता पर्व सप्ताह का समापन हुआ। विवि परिसर में स्वच्छता अभियान व मिशन हरियाली चलाते हुए यह पर्व 28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक संचालित किया गया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि क्लीन एमडीयू-ग्रीन एमडीयू के प्रति जागरूक किया गया। कैंपस में 26 सितंबर से प्रत्येक दिन विभागों, कार्यालयों, छात्रावासों, आवासीय परिसर, ओपन स्पेस में साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकपाल सदस्य महेंद्र सिंह व कुलपति ने कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में श्रमदान किया। यहां पौधरोपण किया गया। इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नवरतन शर्मा, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, डीन कालेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. एएस मान, चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. संजू नंदा, चीफ वार्डन बॉयज प्रो. रणदीप राणा, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. रणबीर सिंह गुलिया, यूथ रेडक्रॉस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंजू धीमान, प्रभारी बागवानी प्रो. विनीता हुड्डा, एक्सईएन जेएस दहिया, मडूटा अध्यक्ष डॉ. विकास सिवाच समेत अन्य स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-----
सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
शनिवार को एमडीयू में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के भजनों का कार्यक्रम व सफाईकर्मियों का सम्मान समारोह प्रमुख रहा। मुख्य अतिथि लोकपाल (भारत) के सदस्य महेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय को स्वच्छता अभियान व हरित कैंपस के लिए सराहा। टैगोर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संगीतज्ञ भूपेंद्र मल्होत्रा, दिनकर शर्मा, कैलाशचंद्र वर्मा व डॉ. हुकम चंद ने गांधीजी के भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संचालन निदेशक युवा कल्याण डॉ. जगबीर राठी ने किया। इस मौके पर विवि के शिक्षक व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
गांधीजी व शास्त्री जी को किया याद
बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेश कुमार यादव, कुलाधिपति प्रतिनिधि डॉ. अंजना राव, कुलसचिव प्रो. इंद्रजीत सिंह, बाबा मस्तनाथ आयुर्वेदिक कॉलेज के डीन डॉ. नीरज कुमार खरे ने राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती मनाई। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी, डॉ. ललित कुमार, मीडिया प्रभारी, प्रो. सुभाष चंद्र गुप्ता, डॉ. सुधीर मलिक, डॉ. रीतू, डॉ. नेहा वर्मा, मनीषा, प्रियंका उपस्थित रहे।
-----
सफाई अभियान चलाकर मनाई गांधी जयंती
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों व सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. गोपाल कृष्ण एवं सह संयोजक डॉ. आरके मुदगिल ने उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। इस मौके पर संदीप कौशिक, नवीन वशिष्ठ, देवेंद्र चौहान, नीरज कुमार, योगेश व बबली प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें