फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़वाली का युवक दो किलो चरस, देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सीआईए 2 ने ब्राह्मणवास गांव के नजदीक शहर में माल सप्लाई करने आ रहे खिड़वाली गांव के युवक बिजेंद्र उर्फ बबला को 2 किलो चरस, एक देसी पिस्तौल व तीन कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए 2 प्रभारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि खिड़वाली गांव का युवक नशीला पदार्थ बेचता है। साथ ही बाइक पर नशीला पदार्थ लेकर रोहतक शहर की तरफ आने वाला है। पुलिस ने ब्राह्मणवास-खिड़वाली रोड के आउटर बाईपास के पुल के नजदीक वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी बीच खिड़वाली गांव की तरफ से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। शक के आधार पर उसे काबू कर पूछताछ की तो उसकी पहचान बिजेंद्र उर्फ बबला निवासी गांव खिड़वाली के तौर पर हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो थैलियों में दो किलो चरस, एक देसी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के तहत सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर यह पता करने का प्रयास कर रही है कि आखिर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ कहां ले जाया जा रहा था और कहां से माल लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें