फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में तीन करोड़ से बनेगा कबड्डी हॉल, सीएम आज रखेंगे आधारशिला

विज्ञापन
एमडीयू के आरके सभागर में सीएम मनोहर लाल के कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे डीसी कैप्टन मन
विज्ञापन
खेल की दुनिया में खास पहचान बना चुका एमडीयू आने वाले समय में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इसके तहत खिलाड़ियों को कैंपस में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराते हुए तीन करोड़ की लागत से कबड्डी हॉल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को इसका शिलान्यास करेंगे। साथ ही विवि के खेल परिसर में बैडमिंटन हॉल का करीब पांच करोड़ से जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन भी किया जाएगा। सीएम के दौरे को लेकर बुधवार को दोपहर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार व पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने एमडीयू की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले भी हो सकेंगे
कबड्डी खिलाड़ियों को जल्दी ही विवि परिसर में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यहां तीन करोड़ की लागत से नया कबड्डी हॉल बनाया जाएगा। यह हॉल आधुनिक सुविधा संपन्न होने के साथ पूरी तरह वातानुकूलित होगा। इस हॉल में एक बार में कबड्डी के चार मैच कराने के लिए अलग-अलग चार कोर्ट बनाए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर इसे तैयार किया जाएगा। इससे यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले भी हो सकेंगे।
ब्लू सिंथेटिक टर्फ की नई तकनीक से तैयार किया बैडमिंटन हॉल
बैडमिंटन हॉल खेल मुकाबलों के लिए फिर तैयार हो गया है। इसके जीर्णोद्धार पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। बैडमिंटन हॉल के लकड़ी के बने पुराने जर्जरहाल फर्श को तोड़कर अब ब्लू सिंथेटिक टर्फ की नई तकनीक से तैयार किया गया है। ब्लू टर्फ खिलाड़ी को खेल के समय हलका उछाल देने के साथ चोट से भी सुरक्षित रखेगा। हॉल की छत को भी मरम्मत कर मजबूत बनाने के साथ यहां फ्लड लाइटें लगाई गई हैं। इससे हॉल में आंखों में न चुभने वाली दूधिया रोशनी रहेगी।
विज्ञापन

एमडीयू पहुंचा प्रशासन की 18 गाड़ियों का काफिला
एमडीयू परिसर बुधवार दोपहर से शाम चार बजे तक पुलिस छावनी बना नजर आया। यहां प्रशासनिक अधिकारी 18 गाड़ियों के काफिले के साथ सीएम दौरे से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। इसमें खुफिया विभाग व सीएम की सुरक्षा से जुड़े लोग भी शामिल रहे। कबड्डी हॉल की आधारशिला रखने व बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन करने के लिए ज्यादा भीड़ नहीं रखने पर जोर दिया गया है। इसके चलते बैडमिंटन के मल्टीपर्पज हॉल में केवल 15 बाहरी लोग ही रहेंगे। यह सभी सम्मानित होने वाले खिलाड़ी हैं। इनके अलावा विवि के चुनिंदा अधिकारी ही वहां मौजूद रहेंगे। उपायुक्त व एसपी ने सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करते हुए संबंधित अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी। वीरवार सुबह सीएम के आने से पहले पुलिस के जवानों को कैंपस में ड्यूटी पर पहुंचना होगा। इसके लिए उन्हें साढ़े छह बजे हर हॉल में ड्यूटी संभालने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
डॉ. मंगल सैन पर लिखी पुस्तक का विमोचन आज
मदवि के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. मंगल सैन की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल डॉ. मंगल सैन के नाम पर स्थापित इस नवीनीकृत जिम्नेजियम हॉल का उद्घाटन करेंगे। राधाकृष्णन सभागार में डॉ. मंगल सैन शोधपीठ की ओर से तैयार की गई पुस्तक ‘डॉ. मंगल सेन: सैद्धांतिक राजनीति के पथिक’ का लोकार्पण भी करेंगे। एमडीयू के कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।
वर्जन
एमडीयू में वीरवार को मुख्यमंत्री पहुंच रहे हैं। वे यहां जिम्नेजियम हाल का उद्घाटन व कबड्डी हॉल का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद डॉ. राधाकृष्णन सभागार में डॉ. मंगल सैन पर लिखी पुस्तक का विमोचन करेंगे। कैंपस पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की है। इसी कड़ी में यहां दौरा कर जायजा भी लिया है।
विज्ञापन

- प्रो. राजबीर सिंह, कुलपति, एमडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें