एमडीयू से लेकर पावर हाउस चौक तक दिन भर लगा रहा जाम रेंग रेंग के निकले वाहन। अमर उजाला
रोहतक। शहर की यातायात व्यवस्था बुधवार को करीब चार घंटे चरमराई रही। नेकीराम कॉलेज में क्षेत्रीय युवा उत्सव के चलते दिन भर भीड़ बनी रही। इसके चलते पावर हाउस चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह करीब दस बजे से दोपहर तीन बजे तक सड़क जाम रही।
कॉलेज में दो साल बाद हुए युवा उत्सव को लेकर युवाओं में उत्साह नजर आया। इसके चलते कॉलेज परिसर व बाहर युवाओं की भीड़ बनी रही। इसके चलते सड़क पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। एमडीयू के गेट नंबर दो से आगे दिल्ली बाईपास व मेडिकल मोड़ से आगे डी-पार्क तक तेज रफ्तार वाहनों की भीड़ रेंगते हुए नजर आई। पुलिस को यातायात व्यवस्था बनवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।