फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगाधरी का युवक तेल चोरी केस में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एचपीसीएल कंपनी की पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाले गिरोह में शामिल एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी की पहचान जगाधरी के रविंद्र उर्फ काला के रूप में हुई है। सांपला थाना पुलिस अभी मुख्य आरोपियों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस ने तेल चोरी के मामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीरवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी रविंद्र उर्फ काला ने बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली के नारायणा गांव का रहने वाला है। लंबे समय से वह जगाधरी में रहता है। गिरोह के संपर्क में आने से पहले वह हिमाचल से तेल लाकर हरियाणा व पंजाब में बेचता था। हिमाचल में तेल की कीमत हरियाणा व पंजाब से करीब आठ रुपये कम है, इसलिए वह अवैध तरीके से तेल का कारोबार करता था। कुछ दिन पहले वह तेल चोरी करने वाले गिरोह के संपर्क में आया। गिरोह के सदस्यों ने ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर चोरी का तेल बेचने के लिए रविंद्र को राजी कर लिया। गिरोह का खुलासा होने से पहले ही उसने एक टैंकर तेल लिया था जो उसने एक पेट्रोल पंप पर बेच दिया था। पुलिस अब तक गिरोह के नौ गुर्गों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि गिरोह के मुख्य आरोपी दिनेश राठी और सुनील अभी फरार चल रहे हैं। गिरोह में करीब बीस से ज्यादा व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। पकड़े गए आरोपियों से कई अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं। जिनसे पुलिस टीम संपर्क कर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें