रोहतक। एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) की टीम ने शुक्रवार को विशेष अभियान के तहत खाद्य सामग्री के छह सैंपल भरे। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए यह कदम उठाया गया। इसके तहत मालगोदाम रोड से पानी, चाय, सरसों के तेल, टोमैटो सॉस के सैंपल लिए गए।
शुक्रवार को एफएसओ डॉ. जोगेंद्र की टीम सैंपलिंग के लिए निकली। इसमें विभाग से संदीप राठी शामिल रहे। यह टीम मालगोदाम रोड पहुंची। यहां विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। इसमें पानी के दो, चाय का एक, सरसों के तेल के दो, टोमैटो सॉस का एक सैंपल भरा। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। यहां से रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सामग्री की जांच का अभियान जारी रहेगा। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की जाती है।