फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं पहनने वाले पांच लोगों के काटे चालान, वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मंडी कमेटी और पुलिस ने शनिवार को फल-सब्जी मंडी में कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए जांच अभियान चलाया। इस दौरान मास्क नहीं लगाने वाले पांच लोगों के चालान भी काटे गए। साथ ही जुर्माना भी वसूला गया। वहीं, फल-सब्जी से लदे वाहनों को बाहर खड़ा कराया।
विज्ञापन

इस दौरान चौकी पुलिस और सहायक सचिव शिव कुमार ने आढ़तियों और मासाखोरों को गाइड लाइन का पालन करने की हिदायत दी गई। किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। इस दौरान पुलिस ने फल-सब्जी लेकर आए वाहनों को मंडी से बाहर निकलवाया ताकि मौके पर भीड़ न हो।
मंडी सचिव देवेंद्र ढुल ने बताया कि मंडी परिसर में कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन के लिए सहायक सचिव शिव कुमार के नेतृत्व में टीम को लगाया गया है। मास्क नहीं लगाने वाले पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही वसूली भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें