रोहतक। होटल में पी/एसआई संदीप की मौत के मामले में पुलिस की जांच उलझ गई है। आखिर होटल में नशीला पदार्थ कैसे पहुंचा। यह जानने के लिए सीआईए ने शनिवार को कोर्ट की अनुमति से सुनारिया जेल में बंद आरोपी हवलदार अमित उर्फ लाला को दो घंटे के स्पेशल रिमांड पर लिया। उधर, डीएसपी मुख्यालय का कहना है कि अभी आरोपियों के बयानों का मिलान कर रहे हैं। जल्द खुलासा होगा।
मामले के अनुसार 23 जुलाई को भिवानी जिले के गांव पाजू निवासी सत्यदेव शर्मा ने शिकायत दी थी कि उनके बेटे 27 वर्षीय संदीप पुरानी सब्जी मंडी थाने में पी/एसआई के तौर पर कार्यरत थे। उनके दोस्तों ने उन्हें होटल में नशीला पदार्थ दे दिया। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पुरानी सब्जी मंडी थाने के हवलदार अमित, संदीप के दोस्त यशदीप, अंकित, होटल मालिक कृष्ण व बहल की एक युवती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने चार आरोपियों को अमित, अंकित, कृष्ण व युवती को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। जबकि यशदीप को उपचार के बाद गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने शनिवार को अदालत से अनुमति लेकर दो घंटे आरोपी हवलदार अमित उर्फ लाला से दो घंटे पूछताछ की।