फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की 12 सदस्यीय बाक्सिंग टीम में 6 बॉक्सर हरियाणा के

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। थाईलैंड में एक से 10 अप्रैल के बीच इलीट मैन एंड वूमैन का ओपन बाक्सिंग टूर्नामेंट होगा। इसमें देश की बाक्सिंग टीम भी हिस्सा लेगी। पुरुष वर्ग की 12 सदस्यीय टीम में छह खिलाड़ी हरियाणा से हैं। टूर्नामेंट के लिए 31 सदस्यीय दल तैयार हो गया है। इसमें बॉक्सर, कोच, सहयोगी कर्मचारी व टीम प्रबंधक शामिल हैं।
विज्ञापन

बाक्सिंग संघ के प्रवक्ता अधिवक्ता राजनरायण पंघाल ने बताया कि देश की टीम में 12 खिलाड़ी लिए गए हैं। इनमें से छह खिलाड़ी हरियाणा से हैं। इसमें 48 किलो वर्ग में गोविंद कुमार साहनी, 52 किलो में अमित पंघाल (रोहतक), 54 किलो में अनंत चौपड़े, 57 किलो में रोहित मोर (सोनीपत), कविंदर सिंह बिष्ट, 60 किलो में वीरेंद्र सिंह, 63 किलो में मनीष कौशिक (भिवानी), 69 किलो में आकाश (हिसार), 75 किलो में सुमित (जींद), 81 किलो में सचिन कुमार (सोनीपत), आशीष कुमार व 91 किलो में गौरव चौहान शामिल है। हरियाणा बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु व कार्यकारी सचिव रविंद्र पानू ने संयुक्त रूप से सभी हरियाणवी बॉक्सरों को थाईलैंड ओपन प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें