फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल केस : चिड़ी गांव के सरकारी स्कूल के क्लर्क को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के दौरान हिंदी के पेपर में नकल कराने के आरोपी क्लर्क जोगेंद्र को भी राहत मिली है। सोमवार को बचाव पक्ष के तर्क के बाद एएसजे राकेश सिंह की अदालत ने उसे जमानत दे दी। केस में गणित अध्यापक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को पहले ही जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील पीयूष गक्खड़ ने बताया कि दसवीं की परीक्षा के दौरान हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह के नेतृत्व में फ्लाइंग ने चिड़ी गांव के सरकारी स्कूल में छापा मारा था। आरोप था कि स्कूल में स्टाफ द्वारा नकल करवाई जा रही थी। लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी न्यायिक हिरासत से जेल में बंद था। बचाव पक्ष की तरफ से कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी गई। अदालत को बताया कि क्लर्क को विषय का ज्ञान नहीं होता। ऐसे में वह कैसे नकल करवा सकता है। दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें