फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ वाटर प्लांट की आड़ में चल रही शराब की अवैध फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसपी उदय सिंह मीणा। संवाद
विज्ञापन
महम में आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात छापा मारकर अवैध तरीके से चल रही शराब की फैक्टरी पकड़ी है। आबकारी विभाग का दावा है कि मौके से डेढ़ हजार बोतल, ढाई हजार पव्वे व 20 हजार लीटर के करीब शराब बनाने के लिए तैयार किया गया कच्चा तरल पदार्थ बरामद किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी उदय सिंह मीणा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जांच पड़ताल के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि महम में आरओ वाटर प्लांट की आड़ में अवैध तरीके से शराब बनाई जा रही है। शराब देसी ब्रांड से अपग्रेड है। पुलिस को साथ लेकर विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी। उस समय फैक्टरी में 4 श्रमिक शराब बनाने में जुटे थे। फैक्टरी कौन चला रहा था, इसका पता नहीं लग सका है। शराब के अलावा मौके से हरियाणा के अलावा पंजाब में बिकने वाली शराब के रैपर भी मिले हैं। देर रात तक छापा मार टीम माल की रिकवरी करने में लगी थी, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया था। गौरतलब है कि महम में हिसार रोड पर एक निजी होटल के पास शराब बनाने की अवैध फैक्टरी पकड़ी गई है। यहां भारी मात्रा में तैयार माल व कच्चा माल सहित शराब बनाने की मशीन मिली है। इसके अलावा खाली रैपर, शराब बनाने के काम आने वाला केमिकल व फ्लेवर भी बरामद किया गया है। वहीं, फैक्टरी में काम कर रही लेबर को भी पकड़ा है। इस दौरान मौके पर एसपी उदय कुमार मीणा, एएसपी हेमेंद्र मीणा, थाना प्रभारी शमशेर सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
25,344 पव्वे व 1744 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
एक्साइज इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि अभी तक 25,344 पव्वे व 1744 बोतल अंग्रेजी शराब के बरामद किए जा चुके हैं। फैक्टरी की क्षमता हर रोज 400 से 500 पेटी शराब बनाने की थी। यहां पर जो नकली शराब बनाई जा रही थी उस पर अंग्रेजी शराब क्रेजी रोमियो, रेस आदि के रैपर लगाए जा रहे थे। हरियाणा के सोनीपत जिले व पंजाब के कुछ क्षेत्र में इस नाम की शराब की बिक्री होती है। इस नकली शराब को कहां सप्लाई किया जाता था तथा इसका असली मालिक कौन है, पुलिस इस बारे में पता लगाने में जुटी है। वहीं एएसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि आरओ वाटर प्लांट की आड़ में नकली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। सही मात्रा का अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है। देर रात तक पुलिस व एक्साइज विभाग के कर्मचारी गिनती में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें